Search

 
 
 

Jharkhand T20 League : रांची टाइटंस ने संथाल स्ट्राइकर्स को 42 रनों से हराया, शिखर मोहन ने खेली 90 रनों की तूफानी पारी

जेएससीए स्टेडियम में खेली जा रही टी20 लीग के रोमांचक मुकाबले में रांची टाइटंस ने संथाल स्ट्राइकर्स को 42 रनों के अंतर से हरा दिया.
 

Ranchi: जेएससीए स्टेडियम में खेली जा रही टी20 लीग के रोमांचक मुकाबले में रांची टाइटंस ने संथाल स्ट्राइकर्स को 42 रनों के अंतर से हरा दिया. रांची की इस धमाकेदार जीत के सूत्रधार सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए महज 48 गेंदों में 90 रनों की आतिशी पारी खेली. टाइटंस द्वारा दिए गए 228 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी संथाल स्ट्राइकर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी.


टाइटंस के बल्लेबाजों का धमाका 


इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची टाइटंस की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. शिखर मोहन के अलावा आर्यन हुड्डा ने मात्र 16 गेंदों में 40 रन (4 चौके, 3 छक्के) और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रेष्ठ ने 31 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. कप्तान राजनदीप सिंह ने भी अंत में 12 गेंदों में 21 रन जोड़कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 227 रन तक पहुंचाया. संथाल स्ट्राइकर्स की ओर से रवि कुमार यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि विकास कुमार, प्रत्युष कुमार और विवेक कुमार को 1-1 सफलता मिली.


रनों के दबाव में हारी संथाल 


विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी संथाल स्ट्राइकर्स की शुरुआत खराब रही और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रनों के दबाव में नियमित अंतराल पर आउट होते रहे. विकेटकीपर बल्लेबाज सुमित कुमार ने एक छोर संभाले रखा और 43 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 67 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली. उनके अलावा अनमोल राज ने 30 और निचले क्रम में रवि कुमार यादव ने 20 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सके और पूरी टीम 185 रनों पर रुक गई. रांची टाइटंस की ओर से सौरभ शेखर, जतिन कुमार पांडेय, प्रिंस अनुराग मुर्मू और खुद शिखर मोहन ने 1-1 विकेट लेकर अपनी टीम को एक शानदार जीत दिला दी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही