Search

 
 
 

Ranchi: मोरहाबादी में हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा

राजधानी के मोरहाबादी स्थित वेंडर मार्केट इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया,  जब एक वृक्ष की डाली टूटकर 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की तार पर जा गिरी.
 

Ranchi: राजधानी के मोरहाबादी स्थित वेंडर मार्केट इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया,  जब एक वृक्ष की डाली टूटकर 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की तार पर जा गिरी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 


स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ बिजली तारों पर लटका हुआ है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. वेंडर मार्केट क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है. ऐसे में पेड़ के नीचे गिरने या बिजली लाइन प्रभावित होने पर बड़ा नुकसान हो सकता है.

 


लोगों का कहना है कि घटना की सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दे दी गई थी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई.

 


स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अविलंब पेड़ हटाने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही