Search

 
 
 

Jamshedpur News: ऑटो से सफर हुआ महंगा, आदित्यपुर-गम्हरिया समेत कई रूटों पर किराया 5 रुपये बढ़ा

जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, गम्हरिया तथा आसपास के क्षेत्रों से शहर आने-जाने वाले यात्रियों को अब ऑटो यात्रा के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, गम्हरिया तथा आसपास के क्षेत्रों से शहर आने-जाने वाले यात्रियों को अब ऑटो यात्रा के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे. शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक यूनियन, कोल्हान प्रमंडल ने ऑटो किराए में वृद्धि करने का फैसला लिया है. यूनियन के इस निर्णय के बाद कई प्रमुख रूटों पर यात्रियों को पहले की तुलना में ज्यादा किराया देना पड़ेगा.

 


यूनियन के अनुसार नए किराया निर्धारण के तहत प्रत्येक स्टॉपेज पर 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे रोजाना ऑटो से सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और अन्य यात्रियों के मासिक खर्च में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है.

 


ऑटो चालकों का कहना है कि पिछले कुछ समय में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा वाहन के रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत और अन्य परिचालन खर्च भी काफी बढ़ गए हैं. ऐसे में पुराने किराए पर ऑटो चलाना आर्थिक रूप से कठिन हो रहा था. इसी वजह से यूनियन ने किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है.

 


किराया वृद्धि का असर साकची, बिष्टुपुर, आदित्यपुर, गम्हरिया, आरआईटी मोड़, आशियाना समेत कई व्यस्त रूटों पर देखने को मिलेगा. इन मार्गों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री ऑटो का उपयोग करते हैं. किराया बढ़ने से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, वहीं ऑटो चालक इसे बढ़ती लागत के बीच जरूरी कदम बता रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही