Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरुणाचल के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन, फंसे सेना के सात जवान

Advertisement
Advertisement
 New Delhi : अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से भारतीय सेना के सात जवान फंस गये हैं. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य जारी है. उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे और वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गये. एक सूत्र ने कहा, अभी तलाश और बचाव कार्य जारी है. राहत कार्य में सहायता के लिए विशेषज्ञों के दल को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया है. इलाके में पिछले कुछ दिन से मौसम खराब है और भारी बर्फबारी हो रही है.

सर्दियों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गश्त करना मुश्किल

सर्दियों के महीनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गश्त करना मुश्किल हो जाता है. सेना पहले भी ऐसी घटनाओं में अपने सैनिकों को खो चुकी है. मई 2020 में सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के दो जवानों की की मौत हो गई थी.

अक्टूबर, 2021 में हिमस्खलन में नौसेना के पांच जवानों की मौत

पिछले साल अक्टूबर में उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन में नौसेना के पांच जवान फंस गये थे, जहां वे एक अभियान के लिए गये थे. उनके शव बाद में बरामद किये गये. फरवरी 2020 में सरकार ने संसद को बताया कि 2019 में सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन और हिमस्खलन के कारण सेना के छह जवानों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य जगहों पर इसी तरह की घटनाओं में 11 अन्य मारे गये थे.

सरकार ने कहा- जवानों को दी जाती है पूरी ट्रेनिंग

सरकार ने बताया था कि "उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शामिल सभी सशस्त्र बलों के कर्मियों को पर्वतीय शिल्प, बर्फ शिल्प और पहाड़ों में हिमाच्छादित इलाकों में जीवित रहने और हिमस्खलन जैसी किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी ट्रेनिंग दी जाती है. साथ ही उन्हें इमरजेंसी की स्थिति में खुद को संभालने के लिए भी सिखाया जाता है." इसे भी पढ़ें – सरकार">https://lagatar.in/government-took-credit-of-your-door-jmm-eyes-of-congressmen-opened-to-see-vote-bank-going/">सरकार

आपके द्वार का क्रेडिट ले गया JMM, वोट बैंक जाता देख खुली कांग्रेसियों की आंख, अब मंत्रियों को मिला टास्क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही