Lagatar Desk : टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप इन दिनों चर्चा में है. दोनों के रिश्ते में आई दरार के बाद सोशल मीडिया पर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे थे.
So #AvinashMishra accepted he cheated #EishaSingh. Such a shamless guy Ps. You can ignore the glycerine and sasta acting https://t.co/ElEzrL1xHg
— 𐂂 (@akshatrajput005) November 23, 2026
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर अपनी गलती स्वीकार की और ईशा से माफी मांगी. साथ ही उन्होंने साफ कहा कि इस पूरे मामले में ईशा की कोई गलती नहीं है और जो कुछ हुआ, उसकी जिम्मेदारी उनकी है.
अविनाश ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
कई दिनों से चल रही अटकलों और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बीच अविनाश ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने माना कि उनकी वजह से ईशा और उनके परिवार को काफी ठेस पहुंची है.
एक्टर ने अपने हालिया डीजे इवेंट का भी जिक्र किया, जहां उन्होंने 'बेवफा निकली है तू' गाना बजाया था. इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं.
ईशा और उनकी फैमिली को चोट पहुंची, मुझे खेद है
अपने वीडियो में अविनाश ने कहा, दोस्तों, बहुत दिनों से बहुत सारी बातें हो रही हैं और मैं इसे खत्म करने के लिए यहां हूं.मैंने अपने डीजे गिग में एक गाना बजाया था, जिसके बहुत सारे मतलब निकल गए. बहुत सारे एडिट बन रहे हैं. मुझे पता है कि सबसे ज्यादा ईशा को चोट पहुंच रही है. उनकी फैमिली को भी ठेस पहुंची है. ईमानदारी से कहूं तो मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था.
उन्होंने आगे कहा,लेकिन जो हुआ है, उसके लिए मुझे खेद है. मेरी ही गलती है वहां पर भी. मैं यहां सिर्फ माफी मांगने आया हूं. दोस्तों और परिवार को इसमें शामिल करना गलत है. आप कृपया इस चीज को यहीं खत्म करें. कोई भी मेरे परिवार और दोस्तों को मैसेज न भेजे. मुझे खुद पर काम करने की जरूरत है.
रजत दलाल ने भी दी थी अविनाश को चेतावनी
इस विवाद में ईशा के मुंहबोले भाई रजत दलाल का नाम भी सामने आया. रजत ने अविनाश को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. उनका दावा था कि उन्होंने अविनाश से कई बार बात की थी और उन्हें ईशा से दूर रहने की सलाह भी दी थी.
वहीं, ईशा ने भी सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए अपनी बात रखी थी. उन्होंने निजता से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए और संकेत दिया था कि जरूरत पड़ने पर वह नाम और सबूत सामने ला सकती हैं.

