Search

 
 
 

फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने के लिए जागरूकता अभियान तेज, बांटी गई दवाइयां

फाइलेरिया मुक्त अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जादूगोड़ा क्षेत्र के केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के बीच फाइलेरिया की दवा बांटी.
 

Jadugoda: फाइलेरिया मुक्त अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जादूगोड़ा क्षेत्र के केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के बीच फाइलेरिया की दवा बांटी. उन्होंने फाइलेरिया के फैलाव को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम तेज कर दी हैं. इधर शुक्रवार को मुखिया कान्हू मुर्मू ने सेविका, सहिया व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर गांव-गांव भ्रमण किया.


उन्होंने ग्रामीणों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवा सेवन एवं जागरूकता के महत्व के बारे में जानकारी दी. मुखिया मुर्मू ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सभी लोगों का सामूहिक सहयोग आवश्यक है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही दवाओं का सेवन अवश्य करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

 


उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. उन्होंने आगे कहा कि फाइलेरिया मुक्त पंचायत का लक्ष्य तभी संभव है, जब प्रत्येक परिवार सक्रिय भागीदारी निभाए.

 

 https://lagatar.in/giridih-two-liquor-distilleries-demolished-1450-kg-of-java-mahua-and-210-liters-of-liquor-destroyed

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही