Latehar News: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरवाडीह विरेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में जिले के मनिका थाना क्षेत्र में मंगलवार को अवैध रूप से पोस्ता एवं अफीम की खेती की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. एसडीपीओ श्री राम ने थाना क्षेत्र के डोकी, पगार एवं शैलदाग गांव के जंगली एवं पहाड़ी इलाकों में घुम घुम कर ग्रामीणों को अवैध रूप से पोस्ता या अफीम की खेती नहीं करने की अपील की.
इसे भी पढ़ें:
उन्होने कहा कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. पुलिस ने ग्रामीणों से अवैध रूप से पोस्ता अथवा अन्य मादक पदार्थों की खेती की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की. कहा कि ग्रामीण किसी के बहकावे या लालच में आआकर अवैध खेती नहीं करें. ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग करने तथा अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती को रोकने में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

