Search

 
 
 

प्लास्टिक बैन को लेकर कोकर, बूटी मोड़, अपर बाजार में चला जागरुकता अभियान

 
Ranchi : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को कोकर, बूटी मोड़, अपर बाजार सहित विभिन्न इलाकों में प्लास्टिक बैन को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. इंफोर्समेंट टीम शहर में सात दिनों तक प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक करेगी. निगम ने सोमवार को भी विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया था. अभियान के दौरान लोगों को निगम की टीम जागरूक करेगी. अगर लोग इस पर भी ना माने तब निगम ऐसे लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई करेगी. बताते चलें कि पूरे देश में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक खरीदने और बेचने पर प्रतिबंध है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/v21.jpg"

alt="" width="960" height="1280" />

4 जोन में 8 टीम बंटी हुई है

अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि प्लास्टिक का उपयोग शहरवासी ना करें. निगम की इंफोर्समेंट टीम 1 हफ्ते तक जागरुकता अभियान चलाएगी, जिस दौरान फाइन नहीं काटा जाएगा. 4 जोन में 8 टीम बंटी हुई है, जो सुबह-शाम शहरवासियों को जागरूक कर रही है.1 हफ्ते के बाद टीम दंडात्मक कार्रवाई करेगी. इनफोर्समेंट टीम लगातार माइक से लोगों को जागरुक करने के लिए अनाउंसमेंट भी कर रही है.     इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-to-review-ranchi-light-house-project-at-5-pm-on-wednesday/">पीएम

मोदी बुधवार शाम 5 बजे करेंगे रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट की समीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही