Search

 
 
 

पीएम मोदी बुधवार शाम 5 बजे करेंगे रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट की समीक्षा

 
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को शाम 5 बजे लाइट हाउस प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वे रांची समेत देश में बन रहे सभी 6 लाइट हाउस प्रोजेक्ट की प्रगति की ऑनलाइन जानकारी लेंगे. इसके लिए नगरीय प्रशासन निदेशालय जोर-शोर से तैयारी कर रहा है. प्रधानमंत्री को ड्रोन उड़ाकर रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट की प्रगति दिखाई जाएगी. इसे लेकर सोमवार और मंगलवार को MoHUA के पदाधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति एवं ऑनलाइन समीक्षा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-union-minister-arjun-munda-distributed-sports-equipment-among-the-players/">चाईबासा

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों के बीच खेल उपकरण का किया वितरण

6 महीने लेट शुरू हुआ था रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट का काम

रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट का काम दूसरे शहरों के लाइट हाउस प्रोजेक्ट से 6 महीने देर से शुरू हुआ था. धुर्वा के आनि में निर्माण से पहले कई बार स्थानीय लोगों ने विरोध किया था, जिसके कारण काम रोक दिया गया. आखिरकार 15 जून 2021 से काम शुरू हुआ. अबतक 50 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. बाकी बचा कार्य दिसंबर तक पूरा करने की डेडलाइन है.

19 जुलाई को होगी 1008 आवासों की लॉटरी

लाइट हाउस में बन रहे 1008 फ्लैट का आवंटन 19 जुलाई को लॉटरी के जरिये होगा. रांची विश्वविद्यालय स्थित स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप में सुबह 9 बजे लॉटरी का आयोजन होगा. रांची नगर निगम ने इस संबंध में सूचना जारी कर सभी आवेदकों से लॉटरी में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है. मंगलवार को नगर निगम की ओर से सुयोग्य आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है. इसे भी पढ़ें- जालसाजी">https://lagatar.in/rims-clerk-suspended-for-forgery/">जालसाजी

के आरोपी रिम्स के लिपिक हुए सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही