Ranchi News : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गॉस्सनर कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से डिपार्टमेंट ऑफ क्लिनिकल साइकोलॉजी, RINPAS के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में RINPAS के विशेषज्ञ Ayesha Arif, Paromita Ray, Rahul Sharma और Raja Ram P. ने विद्यार्थियों को आत्महत्या की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी.
विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक तनाव और भावनात्मक परेशानियों को अकेले झेलने के बजाय अपने परिवार, दोस्तों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करनी चाहिए. जरूरत पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से समय पर सहायता लेना भी बेहद जरूरी है. विद्यार्थियों को संकट की स्थिति में उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई.
वक्ताओं ने विद्यार्थियों से मानसिक तनाव, चिंता और भावनात्मक कठिनाइयों को साझा करने तथा परेशानी बढ़ने से पहले मदद लेने की अपील की. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और आत्महत्या की रोकथाम के लिए जागरूकता एवं सहायता की भावना को मजबूत करना था.
इस अवसर पर गॉस्सनर कॉलेज के प्राचार्य Elani Purty, विभागाध्यक्ष Dr. P.K. Gupta, Priyanka Soren, Dr. Annita Ranjan, Nilam Tiru समेत विभिन्न संकायों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे.

