Search

Live News - 10 सितंबर की बड़ी खबरें एक जगह

आधार कार्ड के जनक नंदन नीलेकणि का भी SIR में नाम कटा, मिलेगा नोटिस

National  News :  आधार कार्ड के जनक कहे जानेवाले नंदन नीलेकणि सुर्खियों में है. हैरतअंगेज खबर है कि वे और उनका परिवार एसआईआर (SIR) में फंस गये हैं. इंफोसिस के को फाउंडर नंदन नीलेकणि और उनके परिवार का नाम कर्नाटक की SIR विसंगति सूची में शामिल है.

और पढ़ें....

बिहार में डॉक्टरों का वेतन 27 हजार बढ़ा, प्रोफेसर को 2.07 लाख मिलेगा

Patna: बिहार सरकार ने कांट्रेक्ट पर नियुक्त चिकित्सकों और शिक्षकों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की है. कांट्रेक्ट पर नियुक्त रेजिडेंट डॉक्टरों की सैलरी में 10 हजार से लेकर 27 हजार तक की बढ़ोतरी की गई है. जबकि प्रोफसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के वेतन में 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने वाले डॉक्टरों का वेतन 1.80 लाख से 2.07 लाख तक हो गई है. वेतन में यह बढ़ोतरी एक सितंबर से लागू की गई है. 

जारी आदेश के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर के वेतन में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है. उन्हें अब 1.10 लाख के बदले 1.25 लाख रुपये वेतन के रुप में मिलेंगे. इसी तरह जूनियर डॉक्टरों के वेतन में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है. उन्हें अब 65 हजार के बदले 75 हजार रुपये वेतन के रुप में मिलेंगे. 

देश में मौसम अभी मेहरबान रहेगा, 15 राज्यों में बारिश, वज्रपात, भूस्खलन को लेकर अलर्ट

Lagatar Desk: देश में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR समेत लगभग 15 राज्यों में बारिश, वज्रपात, भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा.

आगे पढ़ें.....

Lagatar Desk : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का विमान रूसी ड्रोन से टकराने से बचा. वह बाल-बाल बच गये हैं. नार्वे के प्रधानमंत्री के बयान के हवाले से न्यूज एजेंसी सीएनएन ने रिपोर्ट किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का विमान लगभग एक ड्रोन से टकरा गया था, जब यह मोल्दोवा से उड़ान भरने वाला था. हालांकि नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने इस बारे में विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना तब हुई जब नॉर्वे के राजा के अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लाडिमिर जेलेंस्की मोल्दोवा से नॉर्वे एक विमान में जा रहे थे.

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का विमान रूसी ड्रोन से टकराने से बचा

Lagatar Desk : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का विमान रूसी ड्रोन से टकराने से बचा. वह बाल-बाल बच गये हैं. नार्वे के प्रधानमंत्री के बयान के हवाले से न्यूज एजेंसी सीएनएन ने रिपोर्ट किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का विमान लगभग एक ड्रोन से टकरा गया था, जब यह मोल्दोवा से उड़ान भरने वाला था. हालांकि नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने इस बारे में विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना तब हुई जब नॉर्वे के राजा के अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लाडिमिर जेलेंस्की मोल्दोवा से नॉर्वे एक विमान में जा रहे थे. 

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही