Search

 
 
 

Bihar News: वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, हादसे में 6 मजदूर घायल

Vaishali News: वैशाली में पुल का लांचर गिरने पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है ‘बिहार में फिर एक पुल गिरा! वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के बोझ से फिर एक ओर निर्माणाधीन पुल गिर जाने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के दबने और घायल होने की खबर है. कई मजदूरों की हालत गंभीर है.
 
निर्माणाधीन पुल गिरा

Vaishali News: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है. ताजा मामला वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर का है. जहां गुरुवार को भारतमाला परियोजना के तहत गंडक नदी के पास बन रहे NH-139W फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक से गिर गया. पुल का स्ट्रक्चर गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में साइट पर काम कर रहे आधा दर्जन कर्मचारी घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें: 

मौके पर मौजूद सहकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दो कर्मचारियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पतला रेफर कर दिया गया. 

 

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और हंगाम करने लगे. ग्रामीणों ने साइट पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया. उनका आरोप है कि साइट पर लॉन्चर गिरने की जानकारी मिलते ही प्रोजेक्ट से जुड़े कई वरीय पदाधिकारी और ठेकेदार मौके से चले गए. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.

 

साइट पर हादसे की खबर मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. अधिकारियों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.

 

वैशाली में पुल का लांचर गिरने पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है ‘बिहार में फिर एक पुल गिरा! वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के बोझ से फिर एक ओर निर्माणाधीन पुल गिर जाने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के दबने और घायल होने की खबर है. कई मजदूरों की हालत गंभीर है. घटिया निर्माण सामग्री, खराब गुणवत्ता, मानकों की अनदेखी जांच में अनियमितता और एनडीए नेताओं का भ्रष्टाचारी किरदार ही निरंतर गिरते पुलों का मुख्य कारण है. उम्मीद के मुताबिक़ भ्रष्ट एनडीए सरकार फिर अपने भ्रष्टाचार की लीपापोती करेगी.’

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही