Search

 
 
 

EOU जांच में बड़ा खुलासा : NEET 2017, सिपाही भर्ती 2023 और BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक में संजीव मुखिया की भूमिका

Patna News :  जानकारी के मुताबिक, संजीव मुखिया ने नीट परीक्षा 2017, सीएसबीसी सिपाही भर्ती 2023 और BPSC शिक्षक भर्ती TRE-3 के पेपर लीक करने अपनी संलिप्तता कबूल की है. अब EOU यह पता लगाने में जुटी है कि इन मामलों में और कौन-कौन लोग शामिल थे और प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों तक कैसे पहुंचाए जाते थे.
 
संजीव मुखिया

Patna News :  बिहार में पेपर लीक मामलों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की पूछताछ में आरोपी संजीव मुखिया ने तीन बड़े पेपर लीक मामलों में अपनी भूमिका स्वीकार की है.

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के मुताबिक, संजीव मुखिया ने नीट परीक्षा 2017, सीएसबीसी सिपाही भर्ती 2023 और BPSC शिक्षक भर्ती TRE-3 के पेपर लीक करने अपनी संलिप्तता कबूल की है. अब EOU यह पता लगाने में जुटी है कि इन मामलों में और कौन-कौन लोग शामिल थे और प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों तक कैसे पहुंचाए जाते थे.

 

बता दें कि संजीव मुखिया नालंदा जिले के नगरसौना का रहने वाला है. पेपर लीक और सॉल्वर गैंग से जुड़े मामलों में उसका नाम पहले भी सामने आ चुका है. नीट-यूजी 2024 मामले में करीब 11 महीने बाद मई 2025 में संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया गया था.

 

हालांकि NEET-UG 2024 मामले में CBI को उसके खिलाफ पेपर चोरी या लीक कराने का ठोस सबूत नहीं मिला था. लेकिन अब EOU की पूछताछ में सामने आए कथित कबूलनामे के बाद उसकी भूमिका फिर चर्चा में है.

 

फिलहाल EOU उसके कथित नेटवर्क और संपर्कों की जांच कर रही है. अगर पूछताछ में मिली जानकारी दूसरे सबूतों से भी पुष्ट होती है, तो बिहार के पेपर लीक मामलों में बड़ा खुलासा हो सकता है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही