Search

 
 
 

Ranchi Police :  लंबे समय से एक ही जगह पर जमे 459 पुलिसकर्मियों का तबादला

Ranchi News : लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित 459 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. जारी आदेश के अनुसार, जिला बल में तैनात हवलदार और आरक्षियों को उनके मौजूदा पदस्थापन स्थल से हटाकर अलग-अलग थाना, पिकेट, टीओपी और ओपी में भेजा गया है.
 
तबादला

Ranchi News : रांची पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादला किया गया है. लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित 459 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है. इनमें 261 पुरुष आरक्षी, 126 हवलदार और 68 महिला आरक्षी शामिल हैं.

 

एसएसपी राकेश रंजन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार, जिला बल में तैनात हवलदार और आरक्षियों को उनके मौजूदा पदस्थापन स्थल से हटाकर अलग-अलग थाना, पिकेट, टीओपी और ओपी में भेजा गया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को बिना देरी अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ कानून-व्यवस्था से जुड़े कामकाज में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है. 

 

देखें लिस्ट...

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही