Ranchi News : झारखंड के 10 जिलों में आज भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है.
40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
बारिश के साथ राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव
मौसम में बदलाव की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र और उससे जुड़ी मौसम प्रणाली बतायी जा रही है. इसके असर से झारखंड में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.
15 सितंबर तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 15 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. 11 और 12 सितंबर को भी कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. वहीं 13 और 14 सितंबर को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. 15 सितंबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है.
रांची में भी बारिश का पूर्वानुमान
राजधानी रांची में आज बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है. रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में भी रांची में बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

