Search

 
 
 

Palamu News : भीम चूल्हा रेलवे टनल के पास व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Palamu News : पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने लोगों  किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो या बरामद शव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोहम्मदगंज थाना को इसकी सूचना दें.
 
मोहम्मदगंज थाना

Palamu News : जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित भीम चूल्हा रेलवे टनल के पास गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर मोहम्मदगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

 

इसे भी पढ़ें

 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, ताकि शव की पहचान की जा सके. पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक रेलवे टनल के पास कैसे पहुंचा. घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने लोगों  किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो या बरामद शव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोहम्मदगंज थाना को इसकी सूचना दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही