Lagatar Desk
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) दिनेश सिंह पर कार्रवाई हुई. उनके सारे अधिकार छीन लिये गये हैं और उनसे इस्तीफा मांगा गया है. Lagatar Media के लिए Shakeel Akhter ने वीसी दिनेश सिंह के कारनामों पर दर्जन भर से अधिक खबरें प्रकाशित की. जिसका असर यह हुआ कि भ्रष्टाचार में लिप्त वीसी दिनेश सिंह पर कार्रवाई हुई. उनके सारे अधिकार छीन लिये गए हैं. उन्हें अब इस्तीफा देना ही होगा. दिनेश सिंह पर हुई कार्रवाई ने यह भी साबित किया है कि Lagatar Media की खबरें हवा में, सुनी-सुनाई बातों पर आधारित नहीं होतीं, बल्कि तथ्यों व दस्तावेजों की पड़ताल होती हैं.
पढ़ें, अब तक प्रकाशित रिपोर्ट्स













