Search

 
 
 

नीलांबर-पीतांबर विवि में नर्सिंग व फार्मेसी की परीक्षा में अब फेल होने का कोई डर नहीं

Palamu News: B.Sc. Nursing  और B.Pharma के विभिन्न शैक्षणिक सत्रों की परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होगी और 21 सितंबर को समाप्त होगी. B.Pharma(2025-29) के पहले सेमेस्टर, शैक्षणिक सत्र 2024-28 के तीसरे सेमेस्टर और शैक्षणित सत्र 2022-26 के छठे सेमेस्टर की परीक्षा 21 सितंबर तक चलेगी. B.Sc. Nursing  के शैक्षणिक सत्र 2025-29 के पहले सेमेस्टर, शैक्षणिक सत्र 2024-28 के तीसरे सेमेस्टर, शैक्षणिक सत्र 2023-27 के पांचवे सेमेस्टर और शैक्षणिक सत्र 2022-26 के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 17 नवंबर तक चलेगी.
 
अजीत कुमार सेठ की फोटो

Palamu News: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के अधीन चलने वाले निजी कॉलेजों में B.Sc. Nursing  और B.Pharma के छात्रों के परीक्षा में फेल होने का डर नहीं है. क्योंकि कुलपति दिनेश सिंह के चहेते  परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अजीत कुमार सेठ ने परीक्षा केंद्र उन्हीं निजी कॉलेजों में कर दिया है.


B.Sc. Nursing  और B.Pharma के विभिन्न शैक्षणिक सत्रों की परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होगी और 21 सितंबर को समाप्त होगी. B.Pharma(2025-29) के पहले सेमेस्टर, शैक्षणिक सत्र 2024-28 के तीसरे सेमेस्टर और शैक्षणित सत्र 2022-26 के छठे सेमेस्टर की परीक्षा 21 सितंबर तक चलेगी. B.Sc. Nursing  के शैक्षणिक सत्र 2025-29 के पहले सेमेस्टर, शैक्षणिक सत्र 2024-28 के तीसरे सेमेस्टर, शैक्षणिक सत्र 2023-27 के पांचवे सेमेस्टर और शैक्षणिक सत्र 2022-26 के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 17 नवंबर तक चलेगी.

इसे भी पढ़ें - 

 


निलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अजीत कुमार सेठ ने इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र की घोषणा कर दी है. उन्होंने निजी कॉलेजों का परीक्षा केंद्र निजी या उन्हीं कॉलेजों में निर्धारित किया है. ऐसा पहली बार हुआ है. इससे पहले तक निजी कॉलेजों का परीक्षा केंद्र सरकारी कॉलेजों में हुआ करता था. डॉक्टर सेठ, कुलपति दिनेश सिंह के चहेते हैं. उन्हें राज्यपाल के आदेश से बनाये गये परीक्षा नियंत्रक को अपनी मर्जी से हटाकर परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है. साथ ही उनसे मनमाने ढंग से काम कराया गया.


परीक्षा केंद्रों का उदाहरण

- आरोग्यम हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग का परीक्षा केंद्र आरोग्यम हॉस्पिटल एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड है. दूसरे निजी कॉलेजों का परीक्षा केंद्र भी यहीं निर्धारित किया गया है.


- Elite Public Nursing College  का परीक्षा केंद्र Elite Public B.Ed  C0llege निर्धारित किया गया है.


- Arogyam Pharmacy College का परीक्षा केंद्र Arogyam Hospital & Research Pvt. Ltd निर्धारित किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही