Ranchi News : झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है.
8 को वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 8 सितंबर को राज्य में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान सावधान रहने की सलाह दी है. आईएमडी की मानें तो अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें
रांची में भी बारिश का दौर जारी रहेगा
राजधानी में 5, 6 और 7 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान गरज के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है. 8 सितंबर को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है. इस दिन एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 9 और 10 सितंबर को भी रांची में बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

