Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News : VC दिनेश सिंह का नया कारनामा, नियम विरूद्ध निदेशक का पद सृजित कर आवेदन मांगा

Ranchi : नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) दिनेश सिंह ने फिर एक नये कारनामे का अंजाम दिया है. इस बार उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन कर अपने ही स्तर से निदेशक का पद सृजित कर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस पर नियुक्ति के लिए निर्धारित शर्तों से इस बात का संकेत मिलता है कि यह किसी खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) दिनेश सिंह ने फिर एक नये कारनामे का अंजाम दिया है. इस बार उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन कर अपने ही स्तर से निदेशक का पद सृजित कर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस पर नियुक्ति के लिए निर्धारित शर्तों से इस बात का संकेत मिलता है कि यह किसी खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है.

 

VC ने Institute Of Professional Studies का गठन कर कॉलेजों में चलाये जा रहे UG स्तर के Vocational Course को विश्वविद्यालय में लाने की कोशिश की है. इसका दो मुख्य उद्देश्य बताया जाता है. पहला कॉलेजों में चल रहे Vocational Course के मद में जमा पैसे को अपने कब्जे में लाना. दूसरा उद्देश्य Institute Of Professional Studies के निदेशक के पद पर किसी अपने को नियुक्त कर इस संस्था पर कब्जा जमाना. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

VC दिनेश सिंह पर रांची और हजारीबाग में प्रभारी कुलपित के रूप में कार्यरत रहने के दौरान गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे. नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के VC के रूप में किये गये कार्यों के सिलसिले में भी गंभीर वित्तीय अनियमितिता के आरोप लगे हैं. राज्यपाल के आदेश के आलोक में इन VC पर लगे लगे वित्तीय अनियमितताओं का विशेष ऑडिट कराया गया है. लेकिन अभी रिपोर्ट लोकभवन (राजभवन) को नहीं सौपी गयी है.

 

VC दिनेश सिंह ने Institute Of Professional Studies के गठन, पाठ्यक्रमों की स्वीकृति और निदेशक की नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव को दो दिन में ही Academic Council और Syndicate से पारित कराया. Council और Syndicate की बैठक जल्दबाजी में करायी और इसे पारित कराया. 

 

Council की बैठक 21 जनवरी 2026 और Syndicate की बैठक 22 जनवरी 2026 को करायी. लेकिन निदेशक का पद सृजित करने और मानदेय निर्धारित करने के मामले में वित्त समिति की सहमती नहीं ली. नियमानुसार विश्वविद्यालय में पद सृजन के लिए कमेटी है. Institute Of Professional Studies के निदेशक का पद सृजित करने के लिए बनी संचिका को पद सृजित करने के लिए बनी समिति को नहीं भेजी गयी. निदेशक का मानदेय निर्धारित करने के लिए वित्त समिति की सहमति आवश्यक है. लेकिन अब तक इससे संबंधित फाइल वित्त समिति को नहीं भेजी गयी है.

 

कुलपति ने Institute Of Professional Studies के अधीन UG स्तर के प्रोफेशनल कोर्स को भी विश्वविद्यालय में चलाने का फैसला किया है. यह तकनीकी रूप से गलत है. क्योंकि PG स्तर के Professional Course को विश्वविद्यालय में और UG स्तर के Professional Course को कॉलेजों में चलाने का नियम है. 

 

नीलाम्बर- पीताम्बर विश्व विद्यालय के गठन के पहले संबंधित क्षेत्र के कॉलेजों में UG स्तर के Professional Course चलाये जा रहे हैं. जिन कॉलेजों में चलाये जा रहे UG स्तर के Professional Course को विश्वविद्यालय मे Institute Of Professional Studies के अधीन किये जाने पर इस मद में कॉलेजों में जमा राशि को भी इस संस्था के हवाले करना होगा.

 

Institute Of Professional Studies के निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन में ऐसी शर्तें लगायी गयी हैं, जिससे किसी खास व्यक्ति को ही इस पद नियुक्त किया जा सकेगा. इसके लिए  लगायी गयी शर्त के अनुसार सिर्फ नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय से रिटायर्ड वैसे Academician ही आवेदन दे सकते हैं जिनकी उम्र 68 साल नहीं हुई है. आवेदक को 30 साल का Teaching experience और पांच साल का प्रशासनिक अनुभव होना चाहिए. इस पद के लिए किसी दूसरे विश्वविद्यालय का Academician आवेदन ही नहीं दे सकता है. इन शर्तों के मद्देनजर अभी से इस पर किसी सिंह नामक व्यक्ति को नियुक्त किये जाने की चर्चा चल रही है.

 

कुलपति दिनेश सिंह के कारनामों की अन्य खबरें पढ़ें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही