Search

 
 
 

ऑडिट में पकड़ी गयी VC दिनेश सिंह की मनमानी खरीद का मामला

नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में जारी ऑडिट के दौरान कुलपति दिनेश द्वारा की गयी मनमानी खरीद का मामला पकड़ में आया है. इसमें मोबाइल और किताब खरीद का मामला सबसे ज्यादा चर्चित है.
 

Ranchi :  नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में जारी ऑडिट के दौरान कुलपति दिनेश द्वारा की गयी मनमानी खरीद का मामला पकड़ में आया है. इसमें मोबाइल और किताब खरीद का मामला सबसे ज्यादा चर्चित है.

 

कुलपति दिनेश सिंह पर लगे वित्तीय अनिमितताओं के आरोपों के मद्देनजर विश्वविद्यालय में विशेष ऑडिट जारी है. ऑडिट के दौरान कुलपति द्वारा नियमों का उल्लंघन कर अपने लिए 72 हजार का मोबाइल खरीदने और 22 लाख का किताब खरीदने का मामला पकड़ में आया है.

 

ऑडिट के दौरान पाया गया है कि कुलपति ने अपनी मर्जी से एक दुकान से 72 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा. इसके बाद इसके भुगतान के लिए भेजा. लेकिन विश्वविद्यालय में कुलपति या अधिकारियों के लिए मोबाइल खरीदने का कोई नियम नहीं होने की वजह से भुगातन नहीं हुआ है.

 

सूत्रों के अनुसार, मोबाइल के भुगतान के लिए विश्वविद्यालय को पहले मोबाइल खरीद से संबंधित वित्त विभाग द्वारा जारी संकल्प को अंगीकृत करना होगा.

 

इसके बाद भी भुगतान में परेशानी होगी, क्योंकि वित्त विभाग के संकल्प में मुख्यसचिव के लिए 60 हजार रुपये तक का ही मोबाइल खरीदने का प्रावधान है.

 

ऑडिट के दौरान कुलपति द्वारा 22 लाख रुपये की किताब खरीदने का मामला भी पकड़ में आया है. राज्य सरकार से लाइब्रेरी के लिए मिले पैसों में से 22 लाख रुपये बचा हुआ था.

 

पीएल खाते में रखे गये इस पैसे को दो साल तक ही इस्तेमाल करने का नियम है.  दो साल की अवधि समाप्त होने के बाद इसे सरकार को वापस कर देना है. लेकिन कुलपति ने 22 लाख रुपये की किताबें खरीद ली.

 

लाइब्रेरी के लिए सरकार से मिली इस राशि में से सप्लायर को भुगतान नहीं होने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के आंतरिक फंड से सप्लायर को भुगतान कर दिया. ऑडिट के दौरान पर इस पर आपत्ति जतायी गयी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही