Search

 
 
 

VC दिनेश सिंह ने सहायक के प्रेम में सिंडिकेट के फैसले को खुद ही बदला

Ranchi: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के VC दिनेश कुमार सिंह ने सहायक संजय कुमार सिंह के प्रेम में सिंडिकेट के आदेश को खुद ही बदल दिया. सिंडिकेट के फैसले के आलोक में संजय को उसके मूल पद पर वापस किया गया. लेकिन तीसरे ही दिन उसे फिर विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया. नियमानुसार चांसलर (राज्यपाल) के अलावा दूसरे कोई सिंडिकेट के फैसले में संशोधन नहीं कर सकता है.
 

Ranchi: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के VC दिनेश कुमार सिंह ने सहायक संजय कुमार सिंह के प्रेम में सिंडिकेट के आदेश को खुद ही बदल दिया. सिंडिकेट के फैसले के आलोक में संजय को उसके मूल पद पर वापस किया गया. लेकिन तीसरे ही दिन उसे फिर विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया. नियमानुसार चांसलर (राज्यपाल) के अलावा दूसरे कोई सिंडिकेट के फैसले में संशोधन नहीं कर सकता है. 


संजय कुमार सिंह नीलांबर-पीतंबर विश्वविद्यालय में सहायक के पद पर प्रतिनियुक्त थे. उनका मूल पद SSJSN कॉलेज गढ़वा है. विश्वविद्यालय में सहायक के पद पर उनकी प्रतिनियुक्ति उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा 11-9-2023 को जारी आदेश संख्या 1969 का उल्लंघन था. इसलिए सिंडिकेट की बैठक में इस मामले को रखा गया. आठ मई 2025 को हुई सिंडिकेट की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के आलोक में संजय सिंह सहित प्रतिनियुक्त दूसरे कर्मचारियों को उनके मूल पद पर वापस भेजने का फैसला किया गया. 

VC दिनेश कुमार की ओर से बदली गयी आदेश की कॉपी

 


सिंडिकेट के फैसले के आलोक में विश्वविद्यालय से 15-5-2025 को इन कर्मचारियों को वापस उनके मूल पद पर भेजने से संबंधित आदेश जारी किया गया. 15-5-2025 को जारी आदेश संख्या NPU/R/258/25 के सहारे तीन कर्मचारियों का तबादला उनके मूल पद पर किया गया. आदेश में संजय सिंह को SSJSN College गढ़वा, राजीव मुखर्जी को GLA College  मेदनीनगर और वेद प्रकाश शुक्ला को Janta Shivratri College मेदिनीनगर में उनके मूल पद पर वापस कर दिया गया.


सिंडिकेट के फैसले के आलोक में 15-5-2025 को इन तीनों कर्मचारियों को उनके मूल पद पर वापस करने के बाद विश्वविद्यालय ने उसी दिन एक दूसरा आदेश (NPU/R/260/25) जारी किया. इस दूसरे आदेश के सहारे कुलपति ने सिंडिकेट के आदेश को संशोधित करते हुए संजय कुमार सिंह को GLA College  मेदिनीनगर में पदस्थापित कर दिया गया. दूसरे दिन यानी 16-5-2025 को विश्वविद्यालय की ओर से तीसरा आदेश (NPU/R/271/25)  जारी किया गया. 


इस आदेश के सहारे संजय कुमार सिंह को GLA College  मेदिनीनगर से हटाकर फिर से विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया. इस तरह संजय सिंह को सिंडिकेट और उच्च शिक्षा विभाग के आदेश का उल्लंघन कर फिर से पदस्थापित कर दिया गया. तीसरे आदेश के सहारे राजीव मुखर्जी को YSNM College में पदस्थापित कर दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही