Search

 
 
 

महिला हॉकी जूनियर एशिया कप: भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पहुंचीं

Sports News: भारतीय महिला टीम जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया के खिलाफ लगातार जीत के बाद  ग्रुप में टॉप पर काबिज है. अब भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.
 
भारती महिला जूनियर हॉकी टीम

Sports News: एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने चीन के मोकी में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत के लिए पूजा मलिक ने सबसे ज्यादा तीन गोल (27वें, 49वें और 51वें मिनट) दागे. वहीं चंद्रकांत सानिका माने (13वें और 23वें मिनट), मधु सिदार (16वें और 39वें मिनट), सुप्रिया (40वें और 54वें मिनट) और ऐंद रोशनी (9वें और 60वें मिनट) ने दो-दो गोल किए. 

 

इसे भी पढ़ें:


भारतीय महिला टीम जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया के खिलाफ लगातार जीत के बाद  ग्रुप में टॉप पर काबिज है. अब भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. 


भारत के लिए पूजा साहू ने सातवें मिनट में पाकिस्तान के खिलाफ पहला गोल कर खाता खोला. उसके बाद भारत ने थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर लगातार गोल दागते रहे. भारतीय आक्रामक पंक्ति ने पाकिस्तान के रक्षापंक्ति को लगातार भेदती रही और पाकिस्तानी टीम पूरी तरह बेबस नजर आई. 


इस एकतरफा मुकाबले की सबसे खास बात यह रही कि भारत के विजय अभियान की मुख्य आधार झारखंड की बेटियां बनीं. राज्य की तेजतर्रार खिलाड़ी रोशनी आइंद ने मैदान पर बेहतरीन गति और तकनीक का प्रदर्शन किया. उन्होंने दो शानदार फील्ड गोल दागे. वहीं बिनीमा धान ने भी एक गोल दागकर टीम की बढ़त को और मजबूत किया. 


टीम में शामिल झारखंड की तीसरी खिलाड़ी पार्वती टोपनो ने विरोधी टीम के आक्रमण को पनपने ही नहीं दिया. भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में 5, दूसरे में 5, तीसरे में 3 और अंतिम क्वार्टर में 6 गोल दागे. मैच के दौरान भारत को 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला. 


दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम पूरे मुकाबले में गोल करने का एक भी ठोस अवसर नहीं बना सकी. भारत की ओर से पूजा मलिक ने शानदार हैट्रिक जमाई. इसके अलावा सानिका माने, मधु सिदार और सुप्रिया ने भी दो-दो गोल कर जीत में अहम योगदान दिया. अब सबकी निगाहें 12 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही