National News : देश में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR समेत लगभग 15 राज्यों में बारिश, वज्रपात, भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा. है.
मध्य प्रदेश में कई जगहों पर भारी से भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है.पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा है.मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 10 सितंबर को 15 राज्यों में मौसम करवट लेगा. है. उत्तराखंड में 10-13 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो वहां 14 और 15 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. लगातार बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है. IMD का आकलन है है किछत्तीसगढ़ में 12 सितंबर को बहुत भारी बारिश होगी..
पश्चिमी भारत में मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, कोंकण, गोवा भी बारिश की चपेट में रहेंगे पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो बिहार, झारखंड सहित ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

