Search

 
 
 

संत जेवियर्स कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, संवाद को बताया समाधान

Ranchi News : कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और प्रो. संध्या भेंगरा के स्वागत संबोधन से हुई. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक डॉ. इंदु सोलंकी ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी. उन्होंने आत्महत्या से जुड़े शुरुआती चेतावनी संकेत, रोकथाम के उपाय और सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया.
 
संत जेवियर्स में जागरूकता कार्यक्रम

Ranchi News : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज में गुरुवार को आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कॉलेज के फादर सी. डीब्रावर मेमोरियल ऑडिटोरियम में आइक्यूएसी और मानसिक स्वास्थ्य क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का विषय ‘आत्महत्या के बारे में सोच बदलने और बातचीत कर समाधान करने  का अपील’ था. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसिक परेशानियों के समय बातचीत व सहयोग के महत्व को समझाना था.

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और प्रो. संध्या भेंगरा के स्वागत संबोधन से हुई. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक डॉ. इंदु सोलंकी ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी. उन्होंने आत्महत्या से जुड़े शुरुआती चेतावनी संकेत, रोकथाम के उपाय और सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया.

 

डॉ. सोलंकी ने कहा कि भावनात्मक कठिनाइयों से गुजर रहे लोगों को सहयोग और भरोसा देना बेहद जरूरी है. उन्होंने आत्मसम्मान, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण को संतुलित जीवन के महत्वपूर्ण पहलू बताया.

 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का मजबूती से सामना करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अनुशासन, सही प्राथमिकताएं तय करने और सोच-समझकर निर्णय लेने पर जोर दिया. साथ ही विद्यार्थियों से आंतरिक रूप से मजबूत बनने, आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच से जुड़ने तथा कठिन परिस्थितियों में अपनी परेशानियां दूसरों के साथ साझा करने की अपील की.

 

कार्यक्रम के दौरान आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई. इसके बाद प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित हुआ, जिसमें डॉ. इंदु सोलंकी ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए. कार्यक्रम का समापन प्रो. अपूर्वश्री कुजूर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

 

इस अवसर पर कॉलेज के डीन प्रो. बी.के. सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय कुमार सिन्हा, आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. शिव कुमार, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. फादर फ्लोरेंस पूर्ति, एसजे, डॉ. फादर एफ्रेम जेराल्ड बा, डॉ. संतोष कीड़ो, प्रो. सीमा खलखो, प्रो. कंचिता टोप्पो सहित शिक्षक, विभागाध्यक्ष और विद्यार्थी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही