Search

 
 
 

सेंट जेवियर्स कॉलेज में ‘विश्व गौरैया दिवस’ व ‘अंतरराष्ट्रीय वन दिवस’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेंट जेवियर्स कॉलेज के जूलॉजी विभाग की इको टास्क फोर्स द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (IQAC) के सहयोग से आज एक स्मृति कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.
 

Ranchi : सेंट जेवियर्स कॉलेज के जूलॉजी विभाग की इको टास्क फोर्स द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (IQAC) के सहयोग से आज एक स्मृति कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देना तथा ‘विश्व गौरैया दिवस’ और ‘अंतरराष्ट्रीय वन दिवस’ के महत्व को रेखांकित करना था.

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. अमित कुमार (सहायक निदेशक, विधि विज्ञान एवं प्रयोगशाला निदेशालय, होटवार, रांची) का प्रभावशाली व्याख्यान रहा. 

 

उन्होंने पक्षियों की वर्तमान संरक्षण स्थिति, उनके पारिस्थितिक व्यवहार और सामुदायिक स्तर पर संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उनके संबोधन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और प्रेरित किया.

 

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एस.जे., उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय मिंज, एस.जे. एवं डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग की गरिमामयी उपस्थिति रही. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और युवाओं को स्थायी जीवनशैली अपनाकर अपने ‘इकोलॉजिकल फुटप्रिंट’ को कम करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए.

 

कार्यक्रम के दौरान बर्ड्स नेस्ट मेकिंग, कविता पाठ और क्विज़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का सफल संचालन जूलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह रायपत के मार्गदर्शन में तथा पर्यावरण विज्ञान विभाग के डॉ. पीपस कुमार के समन्वय में हुआ.

 

इस अवसर पर डॉ. रितेश शुक्ला, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राकेश, डॉ. रमिता, शालिनी,  पूर्णिमा,  कंचिता,  मौली एवं अनिरुद्ध चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.कार्यक्रम का समापन डॉ. पीपस कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. उन्होंने सभी प्रतिभागियों और संकाय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पेड़ों के महत्व पर एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया.

 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही