Search

 
 
 

अयोध्या चंदा चोरी प्रकरण : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को

बैठक में राम मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त चढ़ावे में हुए गबन की जांच कर रही तीन सदस्यीय एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट ट्रस्ट के समक्ष रखी जायेगी. सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट के प्रमुख बिंदुओं से ट्रस्टियों को अवगत कराया जायेगा.
 
अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya :  श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक कल सोमवार, 6 जुलाई को होने जा रही है. खबरों के अनुसार मणिरामदास जी की छावनी में दोपहर तीन बजे बैठक शुरू होगी. बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास करेंगे. कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव के अनुसार बैठक में पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल कुमार मिश्र के इस्तीफे पर विचार किया जायेगा. अहम बात यह है कि चंदा चोरी प्रकरण के बाद पहली बार सभी ट्रस्टी एक साथ बैठक कर रहे हैं. 

 

 

बैठक में राम मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त चढ़ावे में हुए गबन की जांच कर रही तीन सदस्यीय एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट ट्रस्ट के समक्ष रखी जायेगी. सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट के प्रमुख बिंदुओं से ट्रस्टियों को अवगत कराया जायेगा.


सूत्रों का कहना है कि बैठक में राम मंदिर की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंथन किया जायेगा. संभवत: मंदिर के लिए  पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति पर चर्चा हो सकती है.    
 

बैठक में एसआईटी की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए भविष्य की कार्यप्रणाली, चढ़ावे की राशि की गिनती प्रक्रिया में सुधार, जवाबदेही और मंदिर प्रबंधन को मजबूत बनाने के उपायों पर भी चर्चा होगी.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही