Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीबी मरीजों का बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड

Advertisement
Advertisement
  • राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 
Ranchi : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा अभियान निदेशक डॉ भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में इलाजरत सभी टीबी मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनाने, परिवार के सभी सदस्यों की जांच करने का निर्देश दिया गया. वहीं जिलों में काम करने वाले सभी पीपीएम कोऑर्डिनेटर को अपने जिलों के सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल के साथ समन्वय स्थापित कर टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. रेड रिबन क्लब को कार्यक्रम में शामिल करने व अधिक से अधिक संख्या में निक्ष्य मित्र बनाकर सभी टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.

टीबी से ठीक हुए लोगों का इंटरव्यू सोशल मीडिया में करें अपलोड

जिलों में चयनित टीबी चैंपियन का सहयोग लेकर लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही टीबी से ठीक हुए लोगों का इंटरव्यू लेकर यूट्यूब,फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करने का निर्देश दिया. ताकि लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता लायी जा सके. वहीं एनजीओ और लोगों की सहभागिता सुनिश्चित किया जा सके. वैसे जिलों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, जहां लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सका है. बैठक में डॉ ए मित्रा एसटीडीसी निदेशक, परामर्शी एवं समन्वय उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – संवैधानिक">https://lagatar.in/speaker-violating-constitutional-norms-resign-bjp/">संवैधानिक

मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे स्पीकर, इस्तीफा दें : भाजपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही