Search

 
 
 

आयुष्मान पखवाड़ा: रांची में 4.73 लाख परिवारों का कार्ड बनाने का लक्ष्य

 

अब तक बनाए गए 4.63 लाख परिवारों के आयुष्मान कार्ड

Ranchi: हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है. लाभुकों का प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त किया जाता है. ऐसे लोग जो हरा, पीला और गुलाबी राशन कार्ड धारक हैं, इस योजना का लाभ ले सकते हैं. 21 जुलाई से 4 अगस्त तक झारखंड सरकार के द्वारा सभी जिलों में आयुष्मान पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में रांची जिले में कुल 4,73,000 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इनमें 4,63,000 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बन गया है. शेष 10 हजार लोगों का कार्ड बनाया जाएगा. बता दें कि जिले में कुल 5,18,000 परिवार जो राशन कार्ड से आच्छादित है, उनका आयुष्मान कार्ड बनाना था. लेकिन पड़ताल के बाद सामने आया कि 45,000 परिवार का राशन कार्ड एक्टिव नहीं है. इसे पढ़ें- मिलन">https://lagatar.in/ajsu-chief-said-in-the-meeting-todays-politics-is-not-on-merit-it-is-running-due-to-lack-of-others/">मिलन

समारोह में बोले आजसू प्रमुख, आज की राजनीति योग्यता पर नहीं, दूसरों की कमी से चल रही

मुफ्त बन रहा कार्ड, इन दस्तावेजों की जरूरत

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. कार्ड बनाने के इच्छुक व्यक्ति के पास राशन कार्ड और आधार कार्ड का छायाप्रति और मूल प्रति होनी जरूरी है. हर पंचायत में कैंप लगा हुआ है. सहिया, सीएचओ, आयुष्मान मित्र, प्रज्ञा केंद्र और पीडीएस डीलर भी कार्ड बनाने में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें- RIMS:">https://lagatar.in/rims-program-on-fundamental-critical-care-support-basics-information-given-to-doctors/">RIMS:

फंडामेंटल क्रिटिकल केयर स्पोर्ट पर कार्यक्रम,डॉक्टर्स को बेसिक्स की दी गई जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही