Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाक एक्ट्रेस संग काम करने पर बी प्राक का दिलजीत दोसांझ पर तंज, बोले- ‘शर्म आनी चाहिए

दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर ट्रोल हो रहे हैं. इसी बीच सिगंर बी प्राक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी एकट्रेस हनिया आमिर हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk  : दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर ट्रोल हो रहे हैं. इसी बीच सिगंर बी प्राक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी एकट्रेस हनिया आमिर हैं. बीते दिनों से एक्टर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इसी बीच अब सिंगर बी प्राक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसे दिलजीत दोसांझ की हालिया फिल्म विवाद से जोड़ा जा रहा है हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है .

 

Uploaded Image

 

 

क्या दिलजीत दोसांझ को निशाना बना रहे बी प्राक

 

हाल ही में सिगंर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक  पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उनहोंने लिखा -‘कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके ने. फितेह मुंह तुहाड़े. उन्हें शर्म आनी चाहिएहालांकि बी प्राक ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन नेटिजेंस का मानना है कि यह पोस्ट दिलजीत दोसांझ पर सीधा कटाक्ष है, क्योंकि यह उनकी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ के विवादों के बीच आया है. 

 

 

 

बहिष्कार की हो रही मांग


फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने पर दिलजीत दोसांझ की खूब आलोचना हो रही है. कुछ यूजर्स एक्टर के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें पाकिस्तान का साथी बता रहे हैं. इंडो-पाक तनाव के बीच अभिनेता का ये कदम भारतीयों को रास नहीं आ रहा है 

 

मेकर्स ने फिल्म को भारत में किया बैन


भारी विरोध को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने 'सरदार जी 3' को केवल विदेशों में ही रिलीज करने का फैसला किया है.इसे अब भारत में नहीं रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म विदेशों में 27 जून को रिलीज होगी

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही