Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा में जिला शिक्षा पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, दो शिक्षक पर भी कार्रवाई

नालंदा जिले से भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अनिल कुमार को 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. उनके साथ अस्थावां प्रखंड के तरवन्नी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक संजय कुमार और एक अन्य शिक्षक संजय भारती को भी गिरफ्तार किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Bihar :   नालंदा जिले से भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अनिल कुमार को 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. उनके साथ अस्थावां प्रखंड के तरवन्नी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक संजय कुमार और एक अन्य शिक्षक संजय भारती को भी गिरफ्तार किया गया है. इन पर हिलसा स्थित महंथ विद्यानंद कॉलेज की प्रबंध समिति के गठन में पुराने सदस्यों को शामिल करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है. 

 

कॉलेज की प्रबंध समिति में पुराने सदस्यों को शामिल करने के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार,  कॉलेज के रोकड़पाल नरेंद्र कुमार ने इस संबंध में SVU में शिकायत की थी. शिकायत के बाद SVU की टीम ने जांच की, जिसमें डीपीओ द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद डीएसपी एके झा के नेतृत्व में निगरानी दल ने योजना बनाकर जाल बिछाया और डीपीओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के वक्त आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया. सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पटना स्थित निगरानी मुख्यालय ले जाया गया. 

 

मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू 

फिलहाल आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. संभावना जताई जा रही है कि इस प्रकरण से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी. इस कार्रवाई में डीएसपी राजकुमार सिंह, डीएसपी अशोक झा, इंस्पेक्टर अविनाश कुमार झा और अन्य अधिकारी शामिल थे. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही