Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईरान-इजरायल सीजफायर की खबरों से शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 895 अंक उछला, अडानी पोर्ट के शेयर 3.90% चढ़े

जरायल और ईरान के बीच सीजफायर की खबरों के बीच आज मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 895.28 अंकों का उछाल देखने को मिला और यह 82792.07 के लेवल पर पहुंच गया. इसी तरह निफ्टी भी 264 अंकों की बढ़त के साथ 25235.90 के स्तर पर खुला. इसी तरह बैंक निफ्टी भी 635.15 अंकों की बढ़त के साथ 56694.50 के लेवल पर जा पहुंचा है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :   इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर की खबरों के बीच आज मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 895.28 अंकों का उछाल देखने को मिला और यह 82792.07 के लेवल पर पहुंच गया. इसी तरह निफ्टी भी 264 अंकों की बढ़त के साथ 25235.90 के स्तर पर खुला. इसी तरह बैंक निफ्टी भी 635.15 अंकों की बढ़त के साथ 56694.50 के लेवल पर जा पहुंचा है. 

 

बीएसई सेंसेक्स में 28 शेयर हरे निशान पर, दो लाल निशान पर 

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल दो शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 28 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड अडानी पोर्ट के शेयरों में आज सबसे अधिक 3.90 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. इसी तरह एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक 3.13 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.  आज के टॉप गेनर की लिस्ट में अडानी पोर्ट्स (3.50%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.43%), अल्ट्राटेक सीमेंट (2.44%), लार्सन (1.86%) और एसबीआई (1.61%) शामिल हैं. इसी तरह टॉप लूजर की श्रेणी में एनटीपीसी (3.13%) और बीईएल (0.44%) शामिल हैं. 

 

इन शेयरों में देखने को मिल रही तेजी

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन टाइटन (1.71%), एशियन पेंट्स (1.39%), बजाज फाइनेंस (1.41%), बजाज फिनसर्व (1.37%), एचसीएल टेक (1.10%), एक्सिस बैंक (132%),एचडीएफसी बैंक (1.29%), टाटा मोटर्स (1.26%), कोटक महिंद्रा (1.32%), टाटा स्टील (1.12%), इटर्नल (1.18%), एचयूएल (1.16%), भारती एयरटेल (1.09%), टीसीएस  (1.03%), मारुति सुजुकी  (1.03%), रिलायंस (0.89%), आईटीसी (0.87%), पावर ग्रिड (0.83%), टेक महिंद्रा (0.57%), इंफोसिस (0.66%), आईसीआईसीआई बैंक (0.70%), ट्रेन्ट (0.38%) और सनफार्मा (0.56%) के शेयरों मे लिवाली देखने को मिल रही है.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही