Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबा साहब समतामूलक समाज की परिकल्‍पना की थी: यादव

Latehar: मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय लातेहार में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने बाबा सा‍हब के चित्र पर माल्‍यापर्ण कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी.
Advertisement
Advertisement

Latehar: मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय लातेहार में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने बाबा सा‍हब के चित्र पर माल्‍यापर्ण कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा क‍ि बाबा साहब ने समतामूलक समाज की परिकल्‍पना की थी.

 

एक ऐसा समाज जहां सबों के समान अधिकार व न्‍याय हो. हमें उनके आदर्शों को आत्‍मसात करने की जरूरत है. प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने संविधान के माध्यम से देश में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को मजबूत किया. 


कार्यक्रम में राजद जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राज नारायण गिरी, जिला सचिव अजीत श्रीवास्तव, जिला सचिव संतोष यादव, बलराम यादव, अशोक कुमार और व कुंदन कुमार उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही