Search

 
 
 

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक कांड : 10-10 लाख में हुई थी डील, 179 लोगों पर FIR दर्ज

उत्पाद सिपागी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 179 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें सात महिला परीक्षार्थी और 152 पुरुष परीक्षार्थी शामिल हैं. इस मामले में रांची पुलिस ने कुल 166 लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.
 
  • सात महिला व 152 पुरुष परीक्षार्थी थे शामिल

Ranchi :   उत्पाद सिपागी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 179 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें सात महिला परीक्षार्थी और 152 पुरुष परीक्षार्थी शामिल हैं. इस मामले में रांची पुलिस ने कुल 166 लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.

 

गौरतलब है कि बीते शनिवार को रांची पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से 166 लोगों को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि एक गिरोह ने परीक्षार्थियों को यह झांसा दिया था कि परीक्षा एजेंसी से प्रश्न पत्र चोरी कर लिया गया है और केवल उसे रटवाया जाएगा. इस तरह बड़ी संख्या में परीक्षार्थी सरगना के चंगुल में फंस गए. 

 

 

एक अभ्यर्थी से 10 लाख में हुई थी डील 

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि परीक्षार्थियों से प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर प्रति उम्मीदवार 10-10 लाख रुपये की डील हुई थी, जिसमें 3 लाख रुपये एडवांस लिए जाने की बात सामने आई है.

 

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि इस पूरे नेटवर्क को सरगना अतुल वत्स संचालित कर रहा था.  ठेकेदार ने सरगना अतुल वत्स को बताया गया था कि यह जगह काफी सुनसान है और यहां पुलिस की आवाजाही कम रहती है.

 

इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र के जवाब रटवाने के लिए अर्धनिर्मित नर्सिंग कॉलेज को चुना गया था और सभी परीक्षार्थियों को इकट्ठा कराया गया. इस दौरान उनके आधार कार्ड और मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे. 

 

पुलिस को देख अभ्यर्थियों ने की भागने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, तमाड़ थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि अर्धनिर्मित नर्सिंग कॉलेज में काफी संख्या में लोग जुटे हैं और प्रश्न पत्र लीक करने की तैयारी चल रही है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची.

 

पुलिस को मौके पर देख वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे.  लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया. इसके बाद सभी से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें पेपर लीक नेटवर्क और पैसों के लेन-देन की जानकारी सामने आई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही