Search

 
 
 

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस : आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 164 आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी हुई. सभी को बस से रांची सिविल कोर्ट परिसर लाया गया और  न्यायिक दंडाधिकारी भूपेश चंद्र सामद की कोर्ट में पेश किया गया.
 
  • कोर्ट परिसर पहुंचने के 2 घंटे बाद करीब 4:10 बजे हुई पेशी
  • सभी आरोपियों को पेशी के बाद भेजा गया जेल

Ranchi :  उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 166 आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी हुई. सभी को दोपहर 2 बजकर पांच मिनट में पांच बसों से रांची सिविल कोर्ट परिसर लाया गया और करीब 4 बजकर 10  मिनट में ए.जे.सी.1 योगेश कुमार की कोर्ट में पेश किया गया. 25-25 की संख्या में इनकी पेशी हुई. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया.

Uploaded Image

बस से आरोपियों को लाया गया कोर्ट

बता दें कि शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्धनिर्मित स्थान पर 159 अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है. सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल ने 11 अप्रैल की देर रात छापा मारा था.  जिसमें 166 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इनमें 152 पुरुष अभ्यर्थी, 7 महिला अभ्यर्थी, 5 गैंग सरगना एवं अन्य शामिल है.

 

पुलिस की टीम के पहुंचने पर लोग इधर उधर भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने मौके से 160 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद भी शामिल हैं. वहीं सात महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. 

 

बताया जाता है कि गैंग के एजेंटों ने तमाड़ के रड़गांव में अभ्यर्थियों को रखा था और उन्हें प्रश्न का उत्तर (आसंर) रटाया जा रहा था. गैंग ने अभ्यर्थियों के मोबाइल और एडमिट कार्ड अपने पास रख लिए थे.  अभ्यर्थियों से 15-15 लाख में सौदा हुआ था. कुछ अभ्यर्थियों ने गैंग के सदस्यों के नाम पर बैंक चेक भी दिया था. मामले में तमाड़ थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 21/2026 दर्ज की गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही