Jamtara: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर जामताड़ा का राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस मुद्दे के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया.
भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन जामताड़ा बस स्टैंड के समीप किया गया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. साथ ही मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की गई.
कुणाल सिंह ने आरोप लगाया कि झारखंड में आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया, जो सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगार युवाओं के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और हर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आ रही हैं.
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI से जांच कराने की मांग की और कहा कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक युवाओं का भरोसा बहाल नहीं हो पाएगा.
प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, भाजपा नेता राजेंद्र राउत, जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह, पूर्व नगर उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो, पिंटू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, लखिन्द्र सिंह, ब्रजेश राउत, विनोद चौबे, राजेश कुमार, अजित पासवान, मिथुन गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment