Search

 
 
 

धनबाद: BJP की हार पर आत्ममंथन, ढुल्लू महतो बोले—एकजुटता ही जीत की कुंजी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के डीटीओ कार्यालय के समीप आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और हालिया चुनावी हार की समीक्षा पर गहन मंथन किया गया. कार्यक्रम में सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पी.एन सिंह, जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
 

Dhanbad: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के डीटीओ कार्यालय के समीप आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और हालिया चुनावी हार की समीक्षा पर गहन मंथन किया गया. कार्यक्रम में सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पी.एन सिंह, जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.


कार्यक्रम में मंचासीन नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी की हार को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई. कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद के माध्यम से हार के कारणों पर खुलकर चर्चा हुई. कई कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखते हुए संगठनात्मक कमियों और आपसी तालमेल की कमी को प्रमुख कारण बताया.

 

आपसी मतभेद से हुआ नुकसान- ढुल्लू महतो

सांसद ढुल्लू महतो ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर आपसी मतभेद और कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य की कमी का असर चुनाव परिणाम पर पड़ा. उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ही इन कमियों को दूर करना है. उन्होंने भरोसा जताया कि अब सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे और भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आएंगे.

 

आगामी चुनावों पर नजर

सांसद ने कहा कि पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और धनबाद जिले की सभी छह सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर संगठन के हित में काम करें.

 

विकास को बताया प्राथमिकता

ढुल्लू महतो ने कहा कि विकास भाजपा की प्राथमिकता रही है और लोकसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी समेत कई बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि विकास कार्यों के दम पर पार्टी जनता का विश्वास फिर से जीतेगी. कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित रहने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही