Search

 
 
 

बहरागोड़ा में जंगली हाथी का तांडव: NH-49 पर आ धमका, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी

बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र अंतर्गत दूधकुंडी और दरीसोल गांवों में इन दिनों एक जंगली हाथी काल बनकर घूम रहा है. जिसके खौफ से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. रविवार की सुबह स्थिति तब और भयावह हो गई जब हाथी सिंह जंगल से निकलकर सीधे एनएच-49 मुख्य मार्ग पर आ धमका, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के बीच भगदड़ मच गई.
 

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र अंतर्गत दूधकुंडी और दरीसोल गांवों में इन दिनों एक जंगली हाथी काल बनकर घूम रहा है. जिसके खौफ से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. रविवार की सुबह स्थिति तब और भयावह हो गई जब हाथी सिंह जंगल से निकलकर सीधे एनएच-49 मुख्य मार्ग पर आ धमका, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के बीच भगदड़ मच गई. 

 


वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद हाथी को पुनः जंगल की ओर खदेड़ा तो गया, लेकिन उससे पहले उसने कई किसानों की मेहनत से उगाई सब्जियों की फसलों को पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर दिया. हाथियों के इस निरंतर हमले से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे रहा है.


लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं और उनका सामान्य जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है. प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों को हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है.  वहीं स्थानीय लोग अब गजराज के इस स्थाई आतंक से निजात पाने के लिए ठोस सरकारी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही