Search

 
 
 

गिरिडीह: छोला-गुपचुप बेचकर जीवन-यापन करने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत

जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी के पास ठेला पर छोला-गुपचुप बेचने वाले युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह निवासी प्रिंस कुमार के रूप हुई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
 

Giridih: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी के पास ठेला पर छोला-गुपचुप बेचने वाले युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह निवासी प्रिंस कुमार के रूप हुई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

 

मृतक के जीजा प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रिंस कुमार गांडेय के कोयरीडीह में आयोजित यज्ञ में छोला-गुपचुप बेचकर देर रात ठेला लेकर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान गांडेय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रिंस गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

 

उन्होंने बताया कि वे खुद बाइक से पीछे आ रहे थे. हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. इसके बाद आनन-फानन में घायल प्रिंस को सदर अस्पताल गिरिडीह लाया गया.  जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. धनबाद से स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रांची भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही