Search

 
 
 

रामगढ़: होटल साई रेसीडेंसी में छापेमारी, शराब-बियर बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जिले के बासल पुलिस ने बलकुदरा सियारी टोला स्थित होटल साई रेसीडेंसी (द रॉयल फिस्ट रेस्टोरेंट) में छापामारी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर की बोतल बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया है.
 

Ramgarh: जिले के बासल पुलिस ने बलकुदरा सियारी टोला स्थित होटल साई रेसीडेंसी (द रॉयल फिस्ट रेस्टोरेंट) में छापामारी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर की बोतल बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया है. 

Uploaded Image
जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल की रात्रि करीब 8:30 बजे बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि होटल साई रेसीडेंसी में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर जमा किया गया है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने रात्रि गश्ती दल को करवाई के लिए आदेश दिया. जिसके बाद गश्ती दल होटल साई रेसीडेंसी पहुंची और छापामारी की.


पुलिस को छापामारी में ब्लॉक बुस्टेट स्ट्रांग 500 एमएल बियर 24 पीस, गॉडफादर स्ट्रांग बियर 500 एमएल 8 पीस, चार्ल्स बर्ग स्ट्रांग बियर 500 एमएल 32 पीस, बुडवेइसेर स्ट्रांग बियर 650 एमएल 14 पीस,  वैट 69 व्हिस्की 750 एमएल 4 पीस,  पॉल जॉन व्हिस्की 750 एमएल 1 पीस, ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की 375 एमएल 7 पीस, स्टर्लिंग रिज़र्व व्हिस्की 750 एमएल 4 पीस,  स्टर्लिंग रिज़र्व व्हिस्की 375 एमएल 6 पीस रॉयल स्टैग व्हिस्की 375 एमएल 6 पीस बरामद किया.

Uploaded Image

साथ ही रॉयल चैलेंज व्हिस्की 750 एमएल 2 पीस,  ब्लॉक डॉग व्हिस्की 750 एमएल 2 पीस, विटी स्पेशल व्हिस्की 750 एमएल 1 पीस, बल्लमतीनेस स्कॉच व्हिस्की 750 एमएल 2 पीस, सिग्नेचर व्हिस्की 750 एमएल 1 पीस, मैजिक मूवमेंट वोदका 750 एमएल 2 पीस, इकॉनिक व्हिस्की 750 एमएल 1 पीस जब्त किया. 


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान के मालिक राजेश साव उम्र करीब 55 वर्ष, संजु साव उम्र करीब 26 वर्ष और विशाल साव उम्र करीब 22 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 


बताया गया कि छापामारी के दौरान पुलिस के पहुंचते ही तीनो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. इस दौरान पुलिस ने दुकान के स्टाफ़ संतोष रजक को हिरासत में लिया. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब का कागजात मांगा. लेकिन स्टाफ ने कहा कि मालिक को ही जानकारी है. हमे कुछ भी पता नहीं है. 

 


वहीं, छापेमारी के दौरान एक आरोपी विशाल साव भागने का प्रयास कर रहा था. लेकिन थाना प्रभारी ने आरोपी विशाल साव को टी-शर्ट के जरिए पकड लिया. लेकिन पकड़ाने के बाद विशाल साव थाना प्रभारी को गेट में फंसाकर बायां हाथ एवं कलाई को घायल कर किमती घड़ी को तोडते हुए, धक्का देकर भागने में सफल रहा. 


छापेमारी टीम ने होटल स्टाफ संतोष रजक से कड़ाई से पूछताछ की. उसकी निशानदेही पर होटल के सीढी के पास रखे फ्रिज और आलमीरा में अवैध अंग्रेजी शराब बीयर मिला. इधर छापेमारी के बाद से तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस का कहना है कि तीनों फरार आरोपियों पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है. पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही