Ramgarh: रामगढ़ जिला कराटे डो एसोसिएशन द्वारा स्कॉलर्स हाई स्कूल, रांची रोड में आयोजित रामगढ़ जिला कराटे चैम्पियनशिप 2026 का दूसरा दिन उत्साह, ऊर्जा और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के दूसरे दिन 130 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में भाग लिया, जिससे कुल प्रतिभागियों की संख्या 230 से अधिक हो गई.

दूसरे दिन हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने तकनीकी कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले देखने को मिले, जहां हर प्रतिभागी ने अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. दर्शकों के लिए यह मुकाबले बेहद रोमांचक रहे.

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, डॉ. शरद जैन, एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा रामगढ़ कैंट, सुशांत कुमार पांडेय उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को युवाओं के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया.

थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने कहा कि “कराटे जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास की भावना विकसित करते हैं, जो आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है.” डॉ. शरद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल न केवल शरीर को बल्कि मन को भी मजबूत बनाते हैं. ऐसे आयोजन बच्चों को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं.”
आयोजन समिति की ओर से रामगढ़ जिला कराटे डो एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसी नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि “इस चैम्पियनशिप के माध्यम से हम जिले के खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच प्रदान कर रहे हैं, जिससे वे राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें.”
वहीं, महासचिव शिहान शशि पांडेय ने बताया कि “जिले के चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य कराटे चैम्पियनशिप में रामगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप के लिए किया जाएगा, जो मई माह में उत्तराखंड में आयोजित होने वाली है.”
उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले में कराटे के प्रति रुचि तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में रामगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे.
आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर आभार व्यक्त किया. दूसरे दिन के सफल आयोजन के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में आगामी मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह देखा गया.
इस दौरान रेफरी कमीशन चेयरमैन सेंसई संजय सोनकर, कोषाध्यक्ष बिनय रंजन, तथा सुमित कुमार, राहुल पांडेय, कमल नायक, रुपेश कुमार, शेखर कुमार, जोगेंद्र गंझू, मार्शल टुडू, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, चांदनी साहनी, प्रदीप हांसदा, राशी सिन्हा, दीपाली कुमारी, बंटी, अभिषेक उपाध्याय, अंजलि कुमारी, बबलू महतो सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.
स्वर्ण पदक विजेता (Gold Medalists)
जिया कुमारी, शिवांशी,अदिति कुमारी मिश्रा, आन्या शील, आयुष कुमार, तेजस दीप सिंह, आदित्य राज सिंह, आदित्य सिन्हा, आदित्य राज, राघव साह, नैतिक वत्स, सार्थक पांडेय, प्रांजल कुमार, नैतिक राज, करण राज
रजत पदक विजेता (Silver Medalists)
दिशाना रामरेजिया, अमायरा सिंह, जोइशा अग्रवाल, युविका अग्रवाल, ईशान साहिया, हर्षवीर सिंह, अर्जुन कुमार, अनुराग कुमार, अजय के. हेम्ब्रम, शिवम जायसवाल, आदर्श मिश्रा, रंजीत तुरी, श्रेष्टा बनर्जी, आकाश कुमार रजक, स्वायम
कांस्य पदक विजेता (Bronze Medalists)
अविका सिंह, अनन्या रॉय, श्रेयजा मिश्रा, श्रद्धा कुमारी, आयांशी प्रीषा, कार्तिक कुमार, विवेक महतो, अभिनव कुमार, अभिजीत कुमार, अयान अंसारी, अंश अधिकारी, विवेक राय, धीरज कुमार, तेजस झा, कुमार उज्जवल, अंकित कुमार, अंबर कुमार सेन, आदर्श शर्मा, अर्जुन कुमार, शिवा कुमार, अमन पोद्दार, प्रिंस बेदिया, सिद्धार्थ कुमार साहू
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment