Search

 
 
 

रामगढ़: मंत्री इरफान अंसारी ने हिदायतुल्लाह शाह बाबा के मजार पर की चादरपोशी

हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह आलैह अंसाराबाद डुडगी का 41वां सालाना उर्स रविवार क़ो मनाया गया. इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. डॉ. इरफान का मदरसा अहले सुन्नत नुरुल इस्लाम डुडगी में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया.
 
  • मंत्री ने झारखंड में अमन, चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगी.

Ramgarh: हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह आलैह अंसाराबाद डुडगी का 41वां सालाना उर्स रविवार क़ो मनाया गया. इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. डॉ. इरफान का मदरसा अहले सुन्नत नुरुल इस्लाम डुडगी में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया. 

Uploaded Image

अपने समर्थकों के साथ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मजार पहुंचे. यहां उन्होंने हजरत के आस्ताने पर पहुंचकर अकीदत के फूल और चादर चढ़ाई. साथ ही उन्होंने देश और विशेष रूप से झारखंड में अमन, चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगी. उन्होंने राज्य सरकार की जनहितैषी उपलब्धियों को गिनाया. 


उन्होंने लोगों से अपील की कि वे झारखंड सरकार के संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी और स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ें और उनका भरपूर लाभ उठाएं. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई.

 

इस दौरान मुखिया ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मदरसा अहले सुन्नत नुरुल इस्लाम और मिल्लत अकैडमी में छात्रावास  निर्माण एंव डुडगी ईदगाह में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण करने की मांग रखी. जिसपर मंत्री ने मांगों को स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. 


उर्स के मौके मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी रियाज अहमद, अध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, सचिव शफीक अंसारी, मुखिया मो मोकीम आलम, कोषाध्यक्ष आजाद अंसारी, पंसस फरीद अंसारी, मदरसा सेक्रेटरी नसीर अहमद, गुलाम ताहा, बंटी अंसारी, क्यामुद्दीन अंसारी, आफताब आलम, ताजुद्दीन अंसारी, तनवीर अहमद, दिलदार मास्टर, अख्तर अली,  मुन्ना अंसारी, राकेश सिंह, जिलानी अंसारी, फ़ैज उस्मानी, जकाउल्लाह अंसारी, मो हसरत, गुलाम रजा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही