Search

 
 
 

गोमिया के जंगल में हाथियों का हमला, महुआ चुनने गई महिला को कुचल कर मार डाला

जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत जगेश्वर और तिलैया के बीच स्थित जंगल में रविवार सुबह हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान स्वर्गीय मेघनाथ महतो की पत्नी ठकनी देवी (48) के रूप में हुई है.
 

Bokaro: जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत जगेश्वर और तिलैया के बीच स्थित जंगल में रविवार सुबह हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान स्वर्गीय मेघनाथ महतो की पत्नी ठकनी देवी (48) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, ठकनी देवी सुबह करीब 10 बजे महुआ चुनने के लिए जंगल गई थीं. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई. खोजबीन के दौरान जंगल में महिला का शव मिला. आशंका जताई जा रही है कि हाथियों के झुंड ने उन्हें कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

 

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 दिनों से इलाके में 15 से 16 हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. हाथियों की लगातार गतिविधियों के कारण आसपास के गांवों में पहले से ही दहशत का माहौल बना हुआ था. इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है और वन विभाग से ठोस सुरक्षा व्यवस्था की मांग की जा रही है.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले भी तिलैया रेलवे गेट के पास हाथियों के हमले में दो युवकों की मौत हो चुकी है. वहीं महुआटांड़ क्षेत्र में बीते कुछ वर्षों में हाथियों के हमलों में करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही