Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के राय कंपनी चौक स्थित संथाल पहाड़िया इलाके में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर 9 दुकानों को खाली कराया गया. यह कार्रवाई सिविल कोर्ट के निर्देश के बाद की गई, जहां दुकानों के मालिकों ने एग्जीक्यूशन केस दायर किया था.
बताया जाता है कि इन दुकानों की नीलामी वर्षों पहले जिला प्रशासन द्वारा की गई थी. लेकिन संथाल पहाड़िया सेवा ट्रस्ट की आपत्ति के बाद मामला कोर्ट में चला गया. करीब 27 वर्षों तक चली लंबी कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची, जहां अंततः फैसला दुकानदारों के पक्ष में आया. प्रभाकर गुप्ता ने बताया कि अब कोर्ट के आदेश के अनुसार, दुकानों का कब्जा उन्हें सौंपा जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment