Search

 
 
 

गिरिडीह : मंत्री सुदिव्य ने अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की नई प्रतिमा का किया अनावरण

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर के अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की नयी प्रतिमा का अनावरण किया गया. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रतिमा का लोकार्पण कर किया.
 

Giridih :  डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर के अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की नयी प्रतिमा का अनावरण किया गया. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रतिमा का लोकार्पण कर किया.   

 

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर प्रमिला मेहरा, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत, डीडीसी स्मिता कुमारी, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक व डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत शहर के कई गन्यमान्य लोग उपस्थित रहे. 

 

इस दौरान मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण किया और उनके विचारों व अमूल्य योगदान को स्मरण किया. मंत्री सुदिव्य ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के सशक्त प्रतीक थे. 

 

उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. मंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान का संदेश देता है. उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं.

 

 मंत्री सुदिव्य ने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण में अपना योगदान देने अपील की.  वहीं उपायुक्त रामनिवास यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान विचारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया. 

 

रामनिवास यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर जी ने न केवल भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. उनके विचारों में सामाजिक समरसता, समान अवसर और मानवाधिकारों की स्पष्ट झलक मिलती है. 

 

डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाया जा सकता है. उन्होंने प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया कि जिले में सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.


इस दौरान मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद किया. सभी ने एक स्वर में उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही