Search

 
 
 

CUJ में 16 अप्रैल को होगा ‘खेलोत्सव अवार्ड समारोह

CUJ के स्पोर्ट्स विंग द्वारा 16 अप्रैल 2026 को ‘खेलोत्सव अवार्ड समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा.
 

Ranchi : CUJ के स्पोर्ट्स विंग द्वारा 16 अप्रैल 2026 को ‘खेलोत्सव अवार्ड समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के मानातू स्थित ऑडिटोरियम में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियां मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

 

समारोह में प्रख्यात सामाजिक चिंतक प्रफुल्ल अकांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर करेंगे.

 

विशिष्ट अतिथियों में झारखंड खेल रत्न अवार्डी चंचल भट्टाचार्य, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एवं पूर्व आईजीपी डॉ. अरुण कुमार उरांव तथा अंतरराष्ट्रीय वुशु स्वर्ण पदक विजेता अमासी बरला शामिल होंगी. इसके अलावा डॉ. अनुराग लिंडा (डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर) और डॉ. राजेश कुमार (स्पोर्ट्स इंचार्ज) भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

 

इस अवसर पर ‘खेलोत्सव  इंटर स्कूल स्पोर्ट्स फेस्ट’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, वहीं शीर्ष तीन स्कूलों को ट्रॉफी दी जाएगी. साथ ही सीयूजे के सर्वश्रेष्ठ तीन कर्मचारियों, खिलाड़ियों, मेंटर्स एवं एलुमनाई को भी विशेष सम्मान मिलेगा तथा खेल स्वयंसेवकों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे.

 

समारोह की अन्य प्रमुख आकर्षणों में राष्ट्रीय स्तर के अतिथियों के प्रेरक संबोधन, ‘खेलोत्सव 2026’ की ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति और फोटो एलबम (ग्लिम्प्स) का विमोचन शामिल है.यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन का मंच बनेगा, बल्कि विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही