Search

 
 
 

बाबूलाल ने लगाया 108 एंबुलेंस सेवा में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का आरोप

Ranchi : मरांडी ने पत्र में आरोप लगाया है कि राज्य में 543 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है. इनमें 500 एंबुलेंस के संचालन की जिम्मेदारी 5 फरवरी 2025 से पटना की सम्मान फाउंडेशन को दी गई है.
 
फाइल फोेटो

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा में वित्तीय अनियमितता और कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों व संचालक एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

मरांडी ने पत्र में आरोप लगाया है कि राज्य में 543 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है. इनमें 500 एंबुलेंस के संचालन की जिम्मेदारी 5 फरवरी 2025 से पटना की सम्मान फाउंडेशन को दी गई है. उनके अनुसार, करीब 80 एंबुलेंस विभिन्न जिलों में कई-कई महीनों से खराब पड़े हैं, इसके बावजूद इन वाहनों के लिए प्रति एंबुलेंस 93 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जा रहा है.पत्र के मुताबिक, खराब पड़े 80 एंबुलेंस का कुल 618 वाहन-माह बनता है और इनपर करीब 5 करोड़ 74 लाख 74 हजार रुपये का भुगतान किए जाने का दावा किया गया है. 

 

 

कर्मचारियों के PF-ESI और वेतन भुगतान पर भी सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने सम्मान फाउंडेशन पर कर्मचारियों के फरवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक PF और ESI की करीब 7 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि जमा नहीं करने का भी आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का फरवरी 2025 से जुलाई 2026 तक का वेतन भी लंबित है.

 

मरांडी ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को वेतन और ओवरटाइम भुगतान के लिए लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है.उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की शीघ्र उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, सम्मान फाउंडेशन को किए गए कथित अतिरिक्त भुगतान की वसूली की जाए और एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाए. साथ ही कथित अनियमितता में शामिल विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही