Search

 
 
 

नई दिल्ली में बाबूलाल और अमित शाह की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.
 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.

 

 

प्रदेश और संगठन के मुद्दों पर चर्चा

 

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अमित शाह के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, इस मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विभिन्न मुद्दों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई.

 

क्या है इस मुलाकात के मायने

 

यह मुलाकात झारखंड की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. इस मुलाकात से झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य में नए संकेत मिलने की उम्मीद है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही