Search

 
 
 

बाबूलाल व इरफान ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को   जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को   जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.

 
वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद दी है. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में आपका अदम्य साहस सराहनीय है.आप सत्ता के सामने सच बोलते रहें और करुणा और सद्भाव का संदेश फैलाते हुए करोडो भारतीयों की आवाज़ बनें." आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही