Search

 
 
 

JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के समर्थन में उतरे बाबूलाल, कहा-जरूरत पड़ी तो खुद टेंट लगवाऊंगा

जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि हजारों छात्र पूरी रात मूसलाधार बारिश में खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे रहे.
 

Ranchi :  जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि हजारों छात्र पूरी रात मूसलाधार बारिश में खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे रहे.

 

लेकिन उन्हें टेंट लगाने की अनुमति तक नहीं दी गई. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अपने भविष्य के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार अमानवीय और असंवेदनशील है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

 

बीजेपी नेता ने बताया कि उन्होंने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव से बात की है. उन्होंने मुख्य सचिव से कहा कि आंदोलन कर रहे छात्र झारखंड और देश का भविष्य हैं. इसलिए उन्हें तुरंत टेंट लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए. सरकार से भी अपील की कि छात्रों के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएं.

 

बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि अगर इसके बाद भी सरकार छात्रों की बात नहीं सुनती और टेंट लगाने की अनुमति नहीं देती, तो वह खुद आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह श्रमदान कर छात्रों का टेंट लगाने में भी मदद करेंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही